Jaipur News: 24 अप्रेल से महंगाई राहत कैंप, सीएम गहलोत के निर्देश पर जयपुर कलेक्टर ने बैठक कर दिये निर्देश

Jaipur News, Inflation Relief Camp

Jaipur News: सीएम अशोक गहलोत के निर्देश के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए कलक्टर ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा जन-जन तक पहुंचाने के लिए 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप अभियान का आयोजन किया जाएगा। शिविरों के सफल आयोजन के लिए जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों में प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन

शिविरों के लिए राजस्व अधिकारियों को दिये गए लक्ष्य

कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों को महंगाई राहत कैंप में ज्यादा से लाभार्थियों के पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ दिलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जयपुर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 2 दिवसीय महंगाई राहत कैंप का आयोजन होगाए जिसमें आमजन को राज्य सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

शिविरों में होंगे ये कार्य

प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में नामांतरण, खातेदारी, तरमीम, भू उपयोग परिवर्तन सहित जनता से जुड़े अन्य जरूरी कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक में ये रहें मौजूद

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) दिनेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) अशोक कुमार शर्मा सहित जिले के तमाम राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ