---विज्ञापन---

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान रहा केंद्र

Rajasthan News: प्रदेश के बीकानेर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्मोलाॅजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र […]

Rajasthan News: प्रदेश के बीकानेर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्मोलाॅजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 516 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में बताया जा रहा है।

भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए। पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग डर के कारण घरों से बाहर आ गए।

---विज्ञापन---

हो सकती है भीषण तबाही

बता दें हर साल दुनिया में करीब 20 हजार भूकंप आते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 से 2.9 तीव्रता में कंपन का बहुत कम पता चलता है। 3 से 3.9 तीव्रता में ऐसा लगता है कि कोई भारी वाहन पास से गुजरा है। वहीं, 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। इसी तरह 9 या इससे ज्यादा में भीषण तबाही होती है।

First published on: Mar 26, 2023 01:56 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola