राजस्थान में एक्सप्रेसवे पर परिवार ने खाया खाना, सड़क किनारे पिकनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान में एक परिवार का एक्सप्रेसवे पर बैठकर खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सड़क पर ही भोजन करते परिवार को देखकर लोगों ने नागरिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए.

IMAGE.jpg (9)

राजस्थान में एक्सप्रेसवे पर परिवार ने खाया खाना, सड़क किनारे पिकनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (फोटो- वायरल वीडियो X)

राजस्थान में एक परिवार का एक्सप्रेसवे पर बैठकर खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में परिवार के कई सदस्य सड़क पर एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके सामने खाने की प्लेटें रखी हैं और कुछ लोग बाकी सदस्यों को खाना परोसते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही में तैयार किए गए राजस्थान के एक एक्सप्रेसवे का है. इंस्टाग्राम यूजर शिव महेश्वरी ने इस वीडियो को शेयर किया था. वीडियो में परिवार के सदस्य सड़क पर अखबार और तिरपाल बिछाकर भोजन करते दिख रहे हैं. परिवार के कुछ अन्य लोग आस-पास खड़े होकर खाना परोस रहे हैं. वीडियो में परिवार की संख्या काफी ज्यादा नजर आ रही है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

विज्ञापन

वीडियो के साथ एक मजेदार टिप्पणी भी की गई, जिसमें बड़े परिवार के एक साथ खाना खाने के दृश्य की तुलना सामूहिक भोज यानी भंडारे से की गई. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स के एक बड़े वर्ग का रिएक्शन इस मामले को लेकर कुछ अलग रहा. लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर सार्वजनिक सड़क को निजी आयोजन के लिए इस्तेमाल करने की जरूरत क्यों पड़ी.

सिविक सेंस को लेकर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद एक्स पर कई यूजर्स ने परिवार के इस तरीके की आलोचना की. लोगों का कहना था कि सड़क और एक्सप्रेसवे जैसी सार्वजनिक सुविधाएं सभी के इस्तेमाल के लिए होती हैं, इसलिए वहां इस तरह बैठकर भोजन करना ठीक नहीं है. कुछ लोगों ने इसे सार्वजनिक संपत्ति के प्रति लापरवाही और सिविक सेंस की कमी बताया.

विज्ञापन

चर्चा सिर्फ सड़क पर बैठने तक सीमित नहीं रही. कुछ यूजर्स ने इस तरह के व्यवहार के बाद सफाई व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की ओर भी ध्यान दिलाया. उनका कहना था कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखना केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं हो सकती. लोगों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके निजी कार्यक्रमों या यात्राओं के कारण सार्वजनिक स्थान गंदे न हों.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ