Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

राजस्थान में हाईवे पर तेल टैंकर बना आग का गोला, 200 मीटर तक फैली लपटें, 1 की जिंदा जलकर मौत

जालौर में नेशनल हाईवे-48 पर तेल से भरा टैंकर पलटने से भीषण आग लग गई. सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गईं, जिसमें एक व्यक्ति जिंदा जल गया जबकि दूसरा बच निकला. घटना सांचौर के पास सिंवाड़ा ओवरब्रिज की है. पढ़िए राजस्थान से कामेन्दु जोशी की रिपोर्ट.

Author
Edited By : Bhawna Dubey Updated: Mar 18, 2026 16:23

जालौर में नेशनल हाईवे-48 पर तेल टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई. हादसे के बाद सड़क पर 200 मीटर तक आग फैल गई. टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया. हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ.

टैंकर बाड़मेर से सांचौर की तरफ जा रहा था. जैसलमेर-जामनगर (गुजरात) हाईवे पर सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर टैंकर के पलटने से हाईवे पर तेल फैल गया और उसने आग पकड़ ली. हाईवे पर करीब 200 मीटर तक आग फैल गई. हादसे के बाद एक साइड में ट्रैफिक रोक दिया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें;LPG वितरण व्यवस्था पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली समीक्षा बैठक, कालाबाजारी करने वालों को दी

हादसे की सूचना पर सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची. सांचौर से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई.

---विज्ञापन---

चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया- अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौन सा ज्वलशील पदार्थ भरा था. गुजरात (GJ-12-BZ-9820) नंबर का टैंकर भारत पेट्रोलियम कंपनी का था. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें;शिक्षक भर्ती में फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट का खुलासा, 19 अभ्यर्थियों सहित 20 गिरफ्तार

First published on: Mar 18, 2026 04:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.