Pakistani spy link Shakoor Khan: राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव शकूर खान के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोपों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पूछताछ के पहले ही दिन कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई में अब तक गंभीर उदासीनता दिख रही है। शकूर खान को हिरासत में लिए हुए 5 दिन से ज़्यादा का समय हो चुका है और गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किए हुए 24 घंटे भी पार हो चुके हैं। बावजूद इसके उसे न बर्खास्त किया गया है और न ही किसी विभागीय जांच की शुरुआत हुई है।
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच
शकूर खान, जो मूल रूप से रोजगार विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी था, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग में डेपुटेशन लेकर जैसलमेर के सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच बनाता रहा। अब शक है कि इसी पहुंच का इस्तेमाल उसने सामरिक और सुरक्षा संबंधित जानकारियां एकत्र करने के लिए किया।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों की ओर से की गई पूछताछ में शकूर खान बेहद असहयोगी रवैया अपना रहा है। पूछताछ में उसने बार-बार बीमारी और मानसिक दबाव का बहाना बनाया, जबकि जब एजेंसियों ने उसके मोबाइल डेटा से मिली चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स सामने रखे, तो वह निरुत्तर रह गया।
‘दानिश’ से उसकी करीबी दोस्ती
सबसे गंभीर तथ्य यह सामने आया कि भारत सरकार द्वारा अवांछनीय घोषित किए गए पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी ‘दानिश’ से उसकी करीबी दोस्ती थी, जिसे उसने पूछताछ में भी स्वीकार किया।
जांच एजेंसियों को इस बात के भी पक्के सबूत मिले हैं कि शकूर की मदद से जैसलमेर से कुछ और लोग भी पाकिस्तान गए थे। उनसे भी पूछताछ हो सकती है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद को शकूर के पाकिस्तान जाने की जानकारी थी और एक बार उनके ऑफिस से उसे आर्थिक मदद भी दी गई थी। यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में उबाल का कारण बन गया है, जहां विपक्ष सरकार पर “देशद्रोहियों को संरक्षण देने” का आरोप लगा रहा है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines