Sachin Pilot-Sara Abdullah Love Story: जमाने से लड़कर सचिन पायलट ने सारा अब्दुल्ला से की थी शादी, अब हुए 'तलाकशुदा'

Sachin Pilot Sara Abdullah Love Story: सचिन पायलट और सारा पायलट की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। दोनों की शादी करीब 19 साल पहले हुई थी।

Sachin Pilot Sara Abdullah Love Story now divorced

Sachin Pilot Sara Abdullah Love Story now divorced

Sachin Pilot Sara Abdullah Love Story: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्व उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक से नामांकन पत्र भरने गए तो उनके बारे में एक ऐसी जानकारी सामने आई कि सब चौंक गए। पायलट के नामांकन पत्र से खुलासा हुआ है कि वे पत्नी सारा पायलट से तलाक ले चुके हैं। दरअसल, चुनावी हलफनामे में परिवार के बारे में दी गई जानकारी में उन्होंने खुद को ‘तलाकशुदा’ बताया है। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि उन्होंने तलाक कब लिया। पायलट के बारे में ये खबर सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई। यूं तो हलचल तब भी मची थी जब सचिन-सारा की लव स्टोरी परवान चढ़ी थी। हालांकि अब इसका अंत होता दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं सचिन-सारा की लव स्टोरी के बारे में…

विज्ञापन

करीब 19 साल पहले हुई थी शादी

सचिन पायलट और सारा पायलट की लव स्टोरी काफी दिलचस्प और फिल्मी है। दोनों की शादी करीब 19 साल पहले हुई थी। हालांकि ये सफर इतना आसान नहीं था। सचिन पायलट और सारा को इस शादी के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े। सचिन पायलट अमेरिका की पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं उनकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन सारा से हुई। पहले दोनों में दोस्ती हुई। फिर समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदलती चली गई।

विज्ञापन

इसके बाद सचिन पायलट कोर्स खत्म करने के बाद इंडिया लौट आए जबकि सारा अमेरिका में ही रहीं। दोनों के बीच की दूरी ने इस प्यार को और परवान चढ़ा दिया। करीब 3 साल तक वे एक-दूसरे से अलग रहे और आखिरकार उन्होंने इस रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाने का फैसला लिया, लेकिन चुनौतियां उनके सामने सीना ताने खड़ी थीं।

Sachin Pilot Sara Pilot Divorce

Sachin Pilot Sara Pilot Divorce

विज्ञापन

घाटी में अब्दुल्ला परिवार का विरोध

कहा जाता है कि शुरू में अब्दुल्ला परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। यहां तक कि जब सचिन-सारा का रिश्ता सार्वजनिक होने लगा था तो घाटी में अब्दुल्ला परिवार के खिलाफ लोगों ने कैंपेन चलाए। पार्टी के कई लोग भी इससे नाराज हो गए। इसके बाद दोनों ने कुछ समय तक सब्र बांधे रखा। हालांकि जब हालात नहीं बदले तो दोनों ने आखिरकार जनवरी 2004 में दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। इस शादी समारोह में गिने-चुने लोग ही शामिल रहे। हालांकि अब्दुल्ला परिवार ने शादी को मान्यता नहीं दी। वहीं सचिन पायलट की मां भी शुरू में इसके खिलाफ थीं। हालांकि सचिन पायलट के लिए उनकी शादी लकी रही। इसी के बाद उनके असली सियासी सफर की शुरुआत हो गई।

युवा सांसद बने सचिन पायलट तो खत्म हुई नाराजगी

महज 26 साल की उम्र में उन्होंने दौसा से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने अपने पिता राजेश पायलट की विरासत को संभालते हुए दौसा से चुनाव लड़ा और सबसे युवा सांसद बने। सचिन पायलट की इस धमाकेदार जीत के कुछ समय बाद अब्दुल्ला परिवार ने आखिरकार इस शादी को स्वीकार कर लिया। इसके बाद सब सामान्य हो गया। दोनों के दो बेटे हुए और कई समारोहों में परिवार की तस्वीरें अक्सर चर्चा का विषय बनी रहीं।

विज्ञापन

हालांकि करीब 9 साल पहले भी दोनों के बीच अलग होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब इन्हें अफवाहें बताकर खारिज कर दिया गया। फिर जब पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पायलट उप मुख्यमंत्री बने तो सारा, बच्चे और ससुर फारूक अब्दुल्ला समेत पूरा परिवार समारोह में नजर आया, लेकिन अब इस चुनावी हलफनामे ने इस रिश्ते के अंत पर मुहर लगा दी है। हालांकि सवाल अब भी बरकरार है- इस रिश्ते में दूरियां कब आईं, आखिरकार कब दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और क्यों इस खूबसूरत कहानी का अंत हो गया?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ