Black Magic Killed Pregnant Woman (केजे श्रीवत्सन, जयपुर): बेशक भारत 21वीं सदी में पहुंच गया है। बेशक देश को 2047 का विकसित भारत बनाने का सपना देखा जा रहा है। बेशक साइंस, स्पेस, एजुकेशन, मेडिकल समेत कई सेक्टर्स में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ भारत दुनियाभर के आधुनिक देशों की सूची में शामिल हो गया है, लेकिन आज भी भारतीय समाज अंधविश्वास की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है।
आज भी देश में रहने वाले लोगों का एक वर्ग अंधविश्वास की दुनिया में जीता है। आज भी लोग बीमारियों के इलाज के लिए तांत्रिकों को पास जाते हैं। झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं। ऐसा ही एक घटनाक्रम राजस्थान के बांसवाड़ा में हुआ है। अंधविश्वास और जादू टोने के चक्कर में एक गर्भवती महिला की जान चली गई। न सिर्फ महिला की जान गई, बल्कि उसके पेट में पल रहा बच्चा भी मर गया।
यह भी पढ़ें:बिहार में टीचर बना ‘हैवान’; 5वीं के बच्चे को थप्पड़ मारे, घसीटकर क्लास से निकाला बाहर
दौरे पड़ने के कारण ले गए ओझा के पास
मिली जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में 6 महीने की गर्भवती महिला जादू टोने के चक्कर में काल का ग्रास बन गई। कुशलगढ़ क्षेत्र के वसूली पाडला गांव के निवासी शैलेश की पत्नी शीतल मईड़ा कुछ समय से बीमार चल रही थी। दोनों की शादी करीब साल भर पहले हुई थी और शीतल 6 माह से गर्भवती थी। उसे दौरे पड़ने के कारण घरवालों ने समझा कि भूत प्रेत का असर है तो वे उसे ओझा के पास झाड़ फूंक के लिए ले गए। ओझा उन्हें भूत भगाने का आश्वासन देकर झाड़ फूंक करता रहा और शीतल के पेट-गले पर लोहे की जंजीरें बांधकर ताला लगाकर झाड़-फूंक करने लगा। इस दौरान दम घुटने से शीतल की तबियत और खराब हो गई। यह देखकर कि शीतल की तबियत ठीक नहीं हुई, बल्कि बिगड़ रही है तो उसने शैलेश को शीतल को घर ले जाने को कहा दिया।
यह भी पढ़ें:Mahalakshmi के साथ मुक्ति रंजन का रिश्ता कैसा? ‘कातिल’ के भाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे
अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शैलेश पहले शीतल को घर ले गया, फिर उसे उसके पिता के घर खेड़िया गांव में भेज दिया। काफी दिन तक वहां भी शीतल की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे बुधवार को गंभीर अवस्था में बांसवाड़ा जिला मुख्यालय के MG अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देररात को शीतल की मौत हो गई। शीतल ने दम तोड़ने से पहले मां-बाप को झाड़-फूंक प्रक्रिया के बारे में बताया था। हालांकि मामले में अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन इलाके में इस घटनाक्रम की चर्चा खूब हो रही है।
यह भी पढ़ें:कार में मिली 5 लाशें; पति-पत्नी, 2 बच्चे और बुजुर्ग महिला मृतकों में शामिल, सुसाइड नोट भी बरामद
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines