हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान के 79% विधायक करोड़पति; 46 MLA पर आपराधिक मामले, एक पर हत्या का मुकदमा

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के 30 फीसदी यानी 59 विधायकों ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है।

विज्ञापन

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा के 200 में से 199 विधायकों की संपत्ति, आपराधिक रिकॉर्ड का एनालिसिस सामने आया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और राजस्थान इलेक्शन वॉच ने ये एनालिसिस किया है। बता दें कि वर्तमान में उदयपुर विधानसभा सीट खाली है। यहां से भाजपा के विधायक गुलाबचंद्र कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है।

199 में से 46 यानी 23 फीसदी वर्तमान विधायकों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 28 विधायक यानी 14 फीसदी ऐसे हैं, जिनके ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक विधायक ऐसे भी हैं, जिनके ऊपर हत्या से संबंधित मामला दर्ज है। चार अन्य विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज है।

200 में से 108 कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस के कुल विधायकों में से 27 यानी 25 फीसदी विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, भाजपा के 69 विधायकों में से 11 यानी 16 फीसदी, CPI(M) के 2 यानी 100 फीसदी और 14 में से 6 यानी 43 फीसदी निर्दलीय विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

विज्ञापन

गंभीर आपराधिक मामलों की बात की जाए तो कांग्रेस के 1089 में 18 यानी 17 फीसदी विधायक, भाजपा के 69 में से 6 यानी 9 प्रतिशत और 14 में से 4 यानी 29 फीसदी निर्दलीय विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

राजस्थान के 2 फीसदी विधायक अरबपति

  • राजस्थान के 199 में से मात्र 9 यानी 2 फीसदी विधायक अरबपति हैं। वहीं, 199 में से 157 यानी 79 फीसदी विधायक करोड़पति हैं।
  • कांग्रेस के 108 में से 88 यानी 81 फीसदी, भाजपा के 69 में से 54 यानी 78 फीसदी, आरएलपी के 3 में से दो यानी 67 फीसदी, आरएलडी के एक और निर्दलीय 14 में से 12 यानी 86 फीसदी विधायक करोड़पति हैं।

राजस्थान के विधायकों की औसतन संपत्ति 7.49 करोड़ रुपये है। मुख्य दलों में कांग्रेस के 108 विधायकों की औसतन संपत्ति 9.28 करोड़, भाजपा के 69 विधायकों की औसतन संपत्ति 5.45 करोड़, आरएलडी के एकमात्र विधायक की संपत्ति 2.55 करोड़, बीटीपी के 2 विधायकों की औसतन संपत्ति 7.66 लाख, CPI(M) के 2 विधायकों की औसतन संपत्ति 24.24 लाख, आरएलपी के 3 विधायकों की संपत्ति 1.19 करोड़ और निर्दलीय 14 विधायकों की औसतन संपत्ति 7.54 करोड़ है।

विज्ञापन

सबसे अधिक संपत्ति वाले टॉप तीन विधायक

  • धोद विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक पारसराम मोरदिया सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास कुल 172 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
  • दूसरे नंबर पर निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक उदयलाल आंजना हैं। इनकी कुल संपत्ति 107 करोड़ है।
  • तीसरे नंबर पर भी कांग्रेस के विधायक हैं। विश्वेंद्र सिंह डीग कुम्हेर से आते हैं। इनके पास कुल 104 करोड़ की संपत्ति है।

सबसे कम संपत्ति वाले टॉप तीन विधायक

  • चौरासी विधानसभा सीट से भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक राजकुमार रोट सबसे गरीब विधायकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके पास मात्र 1 लाख रुपये की संपत्ति है।
  • दूसरे नंबर पर लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश कुमार भाकर हैं, जिनके पास कुल 5 लाख रुपये की संपत्ति है।
  • तीसरे नंबर पर रामनिवास गावड़िया हैं, जिनके पास 6 लाख रुपये की संपत्ति है। रामनिवास गावड़िया परबतसर से कांग्रेस के विधायक हैं।

30 फीसदी विधायकों ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई

राजस्थान के 30 फीसदी यानी 59 विधायकों ने 5वीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है, जबकि 128 यानी 64 फीसदी विधायकों ने ग्रैजुएशन या फिर इससे ऊपर की पढ़ाई की है। 5 विधायक ऐसे हैं, जो डिप्लोमा धारक हैं। वहीं 7 विधायक साक्षर हैं।

आयु की बात की जाए तो राजस्थान के 40 फीसदी यानी 80 विधायक 25 से 50 साल के बीच हैं, जबकि 60 फीसदी यानी 119 विधायक 51 से 85 साल के बीच के हैं। राज्य में 14 फीसदी यानी 199 में से 27 विधायक महिला हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola