Rajasthan Assembly Election 2023 Vasundhara Raje C Voter Survey: राजस्थान में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान होगा वहीं 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच कई चैनलों के राजस्थान से जुड़े चुनावी सर्वे भी सामने आ रहे हैं। इधर भाजपा ने भी अपनी दूसरी सूची में कई दिग्गज उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने वसुंधरा समेत कई दिग्गजों को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने इस सूची में न सिर्फ वसुंधरा बल्कि बड़ी संख्या में उनके समर्थकों को भी प्रत्याशी बनाया है। इस बीच सी वोटर का एक सर्वे भी सामने आया है। सर्वे में लोगों से पूछा गया कि क्या पूर्व सीएम वसुंधरा को सीएम का चेहरा बनाया जाएगा या नहीं? इसको लेकर लोगों ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं।
50 फीसदी लोगों ने रखी ये राय
सी वोटर्स के सर्वे जब लोगों से पूछा गया कि भाजपा की ओर से वसुंधरा को सीएम का उम्मीदवार बनाया जाएगा या नहीं? इसको लेकर चैंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। सर्वे के अनुसार 50 फीसदी लोगों ने माना कि भाजपा इस बार किसी नए चेहरे को सीएम बनाएगी। सर्वे रिपोर्ट की मानें तो अब प्रदेश की जनता भी इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि भाजपा वसुंधरा के इतर किसी नए चेहरे को सीएम बनाएगी।
इन लोगों ने दिया वसुंधरा का साथ
वहीं दूसरी ओर 32 फीसदी लोगों ने माना कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा की ओर से वसुंधरा ही सीएम बनेगी। वहीं 18 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। बता दें कि पार्टी इस बार साफ कर चुकी है चुनाव इस बार पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। हालांकि पार्टी इसी रणनीति के तहत ही अन्य राज्यों में चुनाव लड़ती आई है। लेकिन राजस्थान में वसुंधरा 2 बार सीएम रह चुकी है इसलिए रानजीतिक विश्लेषक यह मानकर चल रहे थे कि भाजपा इस बार के चुनाव में वसुंधरा को सीएम फेस प्रोजेक्ट करेगी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines