Rahul Gandhi Target on BJP Govt: राजस्थान में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए आदिवासी और दलितों के दर्द बारे में बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर बात करते हुए कहा कि आदिवासियों-दलितों का दर्द दूर करने के लिए जाति जनगणना बहुत जरूरी है। यहां राहुल गांधी ने बेरोजगारी और मंहगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला भी बोला।
भारत माता के पहले मालिक आदिवासी
राहुल गांधी ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा आदिवासियों को वनवासी बताती है ताकि उन्हें उनका हक न पड़े। राहुल गांधी ने कहा कि जंगल, जल और जमीन पर सबसे पहला हक आदिवासियों का हक हैं। आदिवासी वो लोग हैं जो इस भारत माता के पहले मालिक थे। वनवासी का मतलब वो लोग जो जंगल में रहते हैं, वनवासी का कोई अधिकार नहीं होता हैं। वनवासी लोग तो जानवर की तरह होते हैं क्योंकि इनका किसी पर कोई अधिकारी नहीं होता है।
पेसाबकांड पर बोले राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के पेसाबकांड को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता को कभी आपने किसी जानवर पर पेशाब करते देखा है, किसी कुत्ते पर नहीं देखा होगा, लेकिन आपने मध्यप्रदेश में भाजपा के विधायक को एक आदिवासी पर पेशाब करते देखा होगा। ये इनकी सोच है।
जाति जनगणना देश का एक्स-रे
जाति जनगणना पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि पहले मोदी जी हर भाषण में 10-15 बार कहते थे ‘मैं ओबीसी हूं’। जिस दिन मैंने जातिगत जनगणना की बात की तब से मोदी कहते हैं कि हिन्दुस्तान में एक ही जाति है गरीब। वो ओबीसी भूल गए। चुनाव लड़ना है तो मैं ओबीसी, वरना एक ही जाति गरीब है। देश में ओबीसी लोगों की कितनी संख्या है इसका पता लगाने के लिए हम जातीय जनगणना की बात करते हैं। जातीय जनगणना देश का एक्सरे हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी; किसानों को MSP कानून, महिलाओं को 400 में सिलेंडर
बेरोजगारी और मंहगाई
बेरोजगारी और मंहगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और मंहगाई की वजह से भाजपा के लिए लोगों के मन में नफरत फैल रही हैं। भाजपा का सिस्टम आपका ध्यान बेरोजगारी और मंहगाई से हटाने के लिए नफरत की और ले जाता हैं। बीजेपी और आरएसएस का लक्ष्य है कि देश की गरीब, आदिवासी और मजदूर वर्ग के लोगों को धन नहीं मिल जाए।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
20 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines