हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kota News: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

विज्ञापन

Kota News: कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोचिंग स्टूडेंट पर चाकू से हमला करने के आरोप पुलिस ने एक आरोपी सहित तीन को पकड़ा है। बदमाशों ने स्टूडेंट को लूटने के इरादे से आए थे। जब उन्हें स्टूडेंट की जेब से कुछ नहीं मिला तो उस पर चाकू से वार कर फरार हो गए। घटना 19 अप्रैल की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी समीर अब्बासी (20) निवासी झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके अलावा 2 नाबालिगों को भी पकड़ा है। बता दें कि बीकानेर निवासी अशोक पिछले 1 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है। 19 अप्रैल को सुबह माॅर्निंग वाॅक के लिए निकला था।

लूटने के इरादे से जबरन रोका था छात्र को

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने जबरन उसे रोक दिया। इसके बाद एक युवक आकर अशोक से गाली-गलौच करने लगा। इसी दौरान दूसरे युवक भी अशोक के पास आ गए और उसके बाद कुछ नहीं मिलने पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

प्रत्यदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को हाॅस्पिटल लेकर आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 3 दिन बाद 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

(https://safeanimalshelter.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola