Jaipur News: राजस्थान में बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ रहे उपेन यादव की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उपेन यादव आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने वाले एसएचओ को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि उपेन यादव ने 23 दिन से अन्न का त्याग कर रखा था लेकिन 3 मार्च से उन्होंने लिक्विड भी बंद कर दिया है।
अजमेर में पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
उल्लेखनीय है कि अजमेर में आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने राजस्थान एकीकृत बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया था।
बेरोजगार शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराना चाहते थे। साथ ही नई बेरोजगार युवा नई भर्तियों की मांग भी कर रहे थे। मांगों को लेकर आरपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
https://twitter.com/TheUpenYadav/status/1631959493474152461
उपेन बोले- हमारे हाथ में नेताओं का भविष्य
उपेन यादव ने कहा कि पेपर लीक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि चुनावी साल में बेरोजगार युवा सरकार को जवाब देंगे। नेताओं का भविष्य हमारे हाथ में हैं।
अगर हमें न्याय नहीं मिलता है तो वोट की चोट करेंगे। बता दें कि सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसओजी का गठन किया था। मामले में अब तक सरकार भूपेंद्र सारण समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines