Jaipur News: सीएम को काले झंडे दिखाने वाले 6 एबीवीपी कार्यकर्ता गिरफ्तार, समर्थकों ने किया थाने का घेराव

Jaipur News ABVP Supporter Arrested
विज्ञापन

Jaipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने के लिए बुधवार को गांधीनगर पुलिस थाने का घेराव किया। सीएम अशोक गहलोत को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

मामला राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़ा है। सीएम अशोक गहलोत मंगलवार को यूनिवर्सिटी में आए थे। तब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

समर्थकों ने थाने का किया घेराव

कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर परिषद के कई अधिकारी थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

सीएम की गाड़ी के सामने आ गए थे कार्यकर्ता

बता दें कि मंगलवार को लाॅ काॅलेज का उद्घाटन करने आए सीएम को प्रदर्शनकारी स्टूडेंट ने काले झंडे दिखाए थे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीएम की गाड़ी के सामने जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाया।

पुलिस ने एबीवीपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भारत भूषण यादव, सचिव रोहित मीणा, देव पलसानिया, गुलजार मीणा, मनु दाधीच को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ