Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Jaipur News: सीएम को काले झंडे दिखाने वाले 6 एबीवीपी कार्यकर्ता गिरफ्तार, समर्थकों ने किया थाने का घेराव

Jaipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने के लिए बुधवार को गांधीनगर पुलिस थाने का घेराव किया। सीएम अशोक गहलोत को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। मामला राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़ा है। सीएम अशोक गहलोत मंगलवार को यूनिवर्सिटी में आए थे। […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 15, 2023 16:16
Jaipur News ABVP Supporter Arrested

Jaipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़ाने के लिए बुधवार को गांधीनगर पुलिस थाने का घेराव किया। सीएम अशोक गहलोत को काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

मामला राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़ा है। सीएम अशोक गहलोत मंगलवार को यूनिवर्सिटी में आए थे। तब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

समर्थकों ने थाने का किया घेराव

कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर परिषद के कई अधिकारी थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

सीएम की गाड़ी के सामने आ गए थे कार्यकर्ता

बता दें कि मंगलवार को लाॅ काॅलेज का उद्घाटन करने आए सीएम को प्रदर्शनकारी स्टूडेंट ने काले झंडे दिखाए थे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीएम की गाड़ी के सामने जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाया।

---विज्ञापन---

पुलिस ने एबीवीपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भारत भूषण यादव, सचिव रोहित मीणा, देव पलसानिया, गुलजार मीणा, मनु दाधीच को गिरफ्तार किया।

First published on: Mar 15, 2023 04:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.