राजस्थान 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब? बोर्ड से आया अपडेट, जानें कैसे और कहां करें चेक

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. 10वीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च यानी कल शाम 4 बजे जारी होगा. पहले शिक्षा बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट में देरी के कारणों का खुलासा करेंगे और उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. 12वीं का रिजल्ट भी 24 मार्च को ही आने के आसार हैं.

rbse rajasthan board class 10th result 2026 updates

लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी! राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आधिकारिक अपडेट जारी कर दिया है. कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किया जाएगा. पहले 20 मार्च की उम्मीद थी, लेकिन मूल्यांकन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने में थोड़ी देरी हुई. अब बोर्ड ने कन्फर्म कर दिया है कि 24 मार्च 2026 को ही 10वीं कक्षा के नतीजे आएंगे. कक्षा 12वीं का रिजल्ट भी 24 मार्च को ही आने के आसार हैं.

विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? (Date & Time Update)

राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 पर बोर्ड ने ताजा अपडेट दे दिया है. 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को शाम 4 बजे जारी होगा. 12वीं का रिजल्ट भी साथ ही जारी हो सकता है. बोर्ड की कोशिश है कि दोनों रिजल्ट्स मार्च में ही आ जाएं ताकि अप्रैल से नई सेशन की एडमिशन प्रक्रिया सुचारू हो सके. पिछले वर्ष बोर्ड ने 28 मई को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए, जबकि 2024 में परिणाम 29 मई को जारी किए गए। पिछले साल पास प्रतिशत 93.60% रहा।

विज्ञापन

RBSE 10th 12th Result 2026 Direct Link: यहां से करें चेक

राजस्थान बोर्ड के 10वीं 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर डायरेक्ट चेक कर सकते हैं.

रोल नंबर से RBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

विज्ञापन
  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. होमपेज पर “RBSE 10th Result 2026” या “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें. रिजल्ट आने के बाद लिंक एक्टिव हो जाएगा, उसमें अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

RBSE Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए जैसे ही रोल नंबर डालकर कैप्चा डालेंगे तो मार्कशीट स्क्रीन पर आएगी, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

क्या-क्या मिलेगा मार्कशीट में?

विज्ञापन
  • नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम
    विषय-वार अंक + टोटल + डिवीजन
    पास/फेल स्टेटस + प्रतिशत

SMS और DigiLocker से RBSE रिजल्ट कैसे देखें?

  • एसएमएस सर्विस से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए तारीखों के ऐलान के समय ही बोर्ड मोबाइल नंबर जारी रहेगा. इसके अलावा DigiLocker ऐप पर आधार से लॉगिन कर Board of Secondary Education, Rajasthan चुनें और रोल नंबर डालते ही रिजल्ट चेक करें.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

विज्ञापन
  • अगर एक-दो विषय में फेल हुए तो सुप्लिमेंट्री एग्जाम सितंबर 2026 में होगा. टॉपर्स लिस्ट भी रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी.

RBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?

  • 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को शाम 4 बजे जारी होगा. रोल नंबर पहले से तैयार रखें. वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होगा, इसलिए थोड़ी देर बाद भी चेक करें. रिजल्ट आने के तुरंत बाद बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिटेल्स शेयर करेंगे.

RBSE रिजल्ट कहां चेक करें?

विज्ञापन
  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर चेक करें

रोल नंबर से रिजल्ट कैसे देखें?

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए जैसे ही रोल नंबर डालकर कैप्चा डालेंगे तो मार्कशीट स्क्रीन पर आएगी

अगर वेबसाइट डाउन हो जाए तो क्या करें?

विज्ञापन
  • वेबसाइट डाउन हो तो एसएमएस सर्विस से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए तारीखों के ऐलान के समय ही बोर्ड मोबाइल नंबर जारी रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ