राजस्थान की राजधानी जयपुर में करीब 17 साल पहले 13 मई 2008 को हुए सीरियल धमाकों के दौरान शहर के चांदपोल बाजार स्थित भगवान राम के मंदिर के निकट जिंदा बम मिले थे। इस मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाया गया। कोर्ट ने चारों आतंकियों को दोषी करार दिया है। हालांकि, 124 (a) के तहत दर्ज आरोपो में बरी किया गया है, लेकिन बाकी तमाम धाराओं के तहत ये आतंकी दोषी करार दिए गए हैं। 124 A का मतलब राजद्रोह है और केवल इसी आरोप से चारों को बरी करते हुए बाकी आरोपों में दोषी ठहराया है।
8 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा
सरकारी और बचाव पक्ष की बहस पूरी होने के बाद विशेष अदालत ने 29 मार्च को फैसला सुनाने का दिन तय किया था, लेकिन उस दिन फैसला नहीं सुनाते हुए 4 अप्रैल का दिन तय किया गया। जयपुर बम ब्लास्ट मामलों की विशेष अदालत में जज रमेश कुमार जोशी ने जिंदा बम प्लांट करने के मामले मे सैफुर्रहमान, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आजमी और शाहबाज अहमद को दोषी ठहराया है। इन सभी को सीरियल ब्लास्ट के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इन्हें बरी कर दिया था। फांसी की सजा के मामले में राज्य सरकार की अपील सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। हालांकि, कोर्ट ने दोषियों की सजा का ऐलान आज नहीं किया है। बताया गया है कि सजा का ऐलान 8 अप्रैल को होगा।
दो दोषी जेल में बंद, दो जमानत पर बाहर
जिन चार आतंकियों को दोषी करार दिया गया है उनमें सैफुर्रहमान और मोहम्मद सैफ जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं, मोहम्मद सरवर आजमी और शाहबाज जमानत पर बाहर है।13 मई को 2008 को जयपुर में 8 सीरियल ब्लास्ट हुए थे, नौंवा बम चांदपोल बाजार के गेस्ट हाउस के पास मिला था। बम फटने के 15 मिनट पहले इसे डिफ्यूज कर दिया गया था।
71 लोगों की गई थी जान
बता दें कि सिलसिलेवार बम ब्लास्ट में 71 लोगों की जान चली गई थी। एटीएस ने जिंदा बम मामले में इन सभी आरोपियों को 25 दिसंबर 2019 को जेल से गिरफ्तार कर लिया था। एटीएस ने जिंदा बम मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की थी। इसमें एटीएस ने तीन नए गवाह शामिल किए थे। सुनवाई के दौरान एटीएस ने पत्रकार प्रशांत टंडन, पूर्व एडीजी अरविंद कुमार और साइकिल कसने वाले दिनेश महावर सहित कुल 112 गवाहों के बयान दर्ज किए थे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines