हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले 8 कर्मचारी

राजस्थान के भिवाड़ी से एक बड़ा दर्दनाक मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई और इस हादसे में कम से कम 8 मजदूरों की जल कर मौत हो गई. फिलहाल उनके शव निकाल लिए गए हैं, लेकिन अभी भी दो मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. बता दें कि यह हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुए.

विज्ञापन

राजस्थान के भिवाड़ी से एक बड़ा दर्दनाक मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई और इस हादसे में कम से कम 8 मजदूरों की जल कर मौत हो गई. फिलहाल उनके शव निकाल लिए गए हैं, लेकिन अभी भी दो मजदूर अंदर फंसे हुए हैं. घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. बता दें कि यह हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुए.

वहीं, मामले को लेकर जानकारी देते हुए एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान घटना के बारे में सूचना मिली. जिसके बाद घटनास्थल पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे. फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है.

उन्होंने कहा, खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हादसे में शव बुरी तरह जल गए हैं. कई शवों के कंकाल भर बचे हैं. बॉडी पाट्‌र्स के टुकड़े बिखरे मिले. रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में इकट्‌ठा किया.

विज्ञापन

घटनास्थल पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं. उन्होंने जांच शुरू कर दी है. भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola