सीकर में 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से कोचिंग स्टूडेंट की मौत, गुस्साए लोगाें ने दिया धरना
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Sikar: राजस्थान में मानसूनी बारिश आफत बनकर बरस रही है। शनिवार को सीकर में बारिश के कारण 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगाें ने अस्पताल के बाहर ही धरना दे दिया। मृतक युवराज मीणा झुंझुनू का रहने वाला था। शनिवार रात वह कोचिंग के बाद अपने घर की ओर लौट रहा था इस दौरान नवलगढ़ रोड़ पर पानी भरा होने के कारण उसे गड्ढा दिखा नहीं और वह 15 फीट गहरे गड्ढ़े में गिर गया।
छात्र के गहरे गड्ढे में गिरने के बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को बाहर निकाला। इसके बाद छात्र को हाॅस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी करण शर्मा, कलेक्टर डाॅ. अमित याादव, एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम जय कौशिक मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सीकर सांसद सुमेधाननंद सरस्वती, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा भी हाॅस्पिटल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
#सीकर में नवलगढ़ रोड़ पर सीवरेज के चल रहे कार्य में एक ओपन चेंबर में गिरकर डूबने से आज एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएँ।
सीकर प्रशासन मामले की जाँच करके ज़िम्मेदारों पर कार्यवाही करे। @ashokgehlot51 pic.twitter.com/6FQb7CKZ4t
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 8, 2023
सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शहरवासी कई बार प्रशासन और नगर परिषद् को इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सीकर में हुई घटना दुखद है। मामले की पूरी कार्रवाई की जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: