Jaipur News: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करने के लिए 70 नए उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनके संचालन के लिए प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया जाएगा।
इन जिलों में खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र
ये नए स्वास्थ्य केंद्र सीकर में 11, नागौर में 9, अलवर एवं करौली में 6-6, सवाई माधोपुर में 5, भीलवाड़ा एवं टोंक में चार-चार, जयपुर, चूरू एवं राजसमन्द में तीन-तीन, चित्तौड़गढ़, दौसा,जालोर, झुंझुनूं, कोटा एवं उदयपुर में दो-दो तथा अजमेर, बारां, भरतपुर एवं पाली में एक-एक उप स्वास्थ्य केन्द्र खुलेंगे। बता दें कि इस साल के बजट में गहलोत ने चरणबद्ध रूप से नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।
जलदेवजी मंदिर में होंगे विकास के कार्य
इसके अलावा सीएम गहलोत ने नाथद्वारा (राजसमन्द) के रेलमगरा स्थित जलदेवजी माताजी मंदिर सांसेरा में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत ने इसके लिए 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।
स्वीकृत राशि से मंदिर क्षेत्र में भोजनशाला, रसोईघर, सीमेंट, कॉन्क्रीट, पेवमेंट, पेनोरमा, पार्किंग एरिया, पाथ-वे, सैंड स्टोन छतरी, प्रवेश द्वार, सभागार का निर्माण, विद्युतीकरण के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
सीएम के इस निर्णय से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता हो सकेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि सीएम ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
2 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
19 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
7 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
11 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
11 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
12 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines