Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Rape in Jaipur: बॉयफ्रेंड ने नशीली कॉफी पिलाकर किया रेप, महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

जयपुर: प्रदेश में लगातार रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब ताज़ा मामला राजधानी से सामने आया है जहां बॉयफ्रेंड द्वारा मिलने के बहाने बुलाकर होटल में नशीली कॉफी पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने लड़के पर आरोप लगाया है की आरोपी ने बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा […]

Author
Edited By : Nirmal Pareek Updated: Aug 16, 2023 13:54
Rape in Jaipur
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जयपुर: प्रदेश में लगातार रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब ताज़ा मामला राजधानी से सामने आया है जहां बॉयफ्रेंड द्वारा मिलने के बहाने बुलाकर होटल में नशीली कॉफी पिलाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने लड़के पर आरोप लगाया है की आरोपी ने बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ सिंधीकैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

महिला सिंधीकैम्प थाने में अपने बॉयफ्रेंड पर रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसे मिलने के बहाने होटल में बुलाया गया और वहां नशीली कॉफी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही शिकायत में बताया गया कि उसके बेहोशी की हालत में अश्लील वीडियो बनाए गए जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।

---विज्ञापन---

सिंधीकैम्प स्थित एक होटल में किया रेप

इस मामले की जांच कर रहे SHO पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि जोधपुर निवासी 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुरानी बस्ती नाहरगढ निवासी श्रेयांस कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत होने पर दोनों में दोस्ती हो गई। अक्सर बात होने के कारण विश्वास में लेकर आरोपी ने उसे मिलने बुलाया। 4 अगस्त की दोपहर मिलने आने पर आरोपी उसे सिंधीकैम्प स्थित एक होटल में ले गया।

नशीली कॉफी पिलाकर रेप किया

वहीं महिला का कहना है कि होटल के रुम में आरोपी ने उसे कॉफी ऑफर की। कॉफी में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 08, 2022 07:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.