Rajasthan Minister Avinash Gehlot Controversial Statement : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित तमाम लोग अवैध खनन से परेशान हैं और इसे रोकने के लिए तमाम तरह की कोशिश भी की जा रही है। यही नहीं पुलिस विभाग के अधिकारी या कर्मचारी अवैध बजरी खनन माफिया के खिलाफ एक्शन में आते हैं तो डंपर से कुचलने या उन पर जानलेवा हमले की घटना आए दिन राजस्थान में सरकार को शर्मसार भी करती है। इसके बावजूद राजस्थान में बीजेपी सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत चाहते हैं कि पुलिस वाले अवैध बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक को न पकड़ें।
मंत्री अविनाश गहलोत ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया। उन्होंने पुलिस अफसरों को खुले मंच से अवैध बजरी के वाहनों पर नरम रुख अपनाने की हिदायत दी है। चौंकाने वाली बात तो यह भी है कि डीएसपी और सीआई की मौजूदगी में भजनलाल सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने यह बयान दिया।
यह भी पढ़ें : BJP विधायक के बिगड़े बोल, बालमुकुंद आचार्य ने कहा- 5 टाइम के लाउडस्पीकर से हो रहा सिरदर्द
DGP-CO के सामने मंत्रीजी ने दिया विवादित बयान
अविनाश गहलोत होली मिलन समारोह में पहुंचे, जहां डीएसपी और सीआई भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले इन्हें कह दिया था कि ट्रैक्टर ट्रॉली से जो अवैध बजरी का काम करते हैं, उन्हें मत पकड़ें। गहलोत ने आगे कहा कि सवा लाख रुपये की रसीद बहुत मुश्किल से भरी जाती है। एक ट्रैक्टर के पीछे इन्हें मुश्किल से 200 से 250 रुपये की मजदूरी मिलती है। एक दिन में इनकी कमाई 500 से 600 रुपये से ज्यादा नहीं होती है। जैतारण में किसी भी जाति-धर्म का हो और वो कोई भी काम करते हो, पूरी ईमानदारी काम करना, ताकि जैतारण का नाम खराब न हो।
नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल
मंत्री अविनाश गहलोत के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बजरी माफिया को मंत्रीजी खुली छूट दे रहे हैं। जैतारण के होली कार्यक्रम में खुले मंच पर अधिकारियों के सामने मंत्रीजी अवैध बजरी को बढ़ावा देने की बात कह रहे हैं, जो यह प्रमाणित कर रही है कि संगठित तरीके से प्रदेशभर में अवैध खनन की अनुमति भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही है। वैसे मंत्रीजी ने जैतारण क्षेत्र में अपने लोगों को अवैध बजरी की पहले से ही खुली छूट दे रखी है, जगह-जगह पर बजरी का अवैध स्टॉक करके डंपर-ट्रेलर भरवाने का काम जोरशोर से चल रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा, क्या आपको बजरी की इन अवैध गतिविधि के बारे में जानकारी है या फिर यह काम आपकी सहमति से हो रहा है?
यह भी पढ़ें : कर्म से नहीं धर्म से पहुंचा जेल, जोधपुर के मंदिर से धर दबोचा इनामी तस्कर
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines