Rajasthan News : राजस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की दादी कहने पर सियासत तेज है। बजट सत्र के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को कांग्रेस की दादी कहा, जिसे लेकर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संज्ञान दिया और संयम रखने की चेतावनी दी।
राजस्थान बजट को लेकर आयोजित बैठक के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राजस्थान सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के इंदिरा गांधी पर दिए बयान पर कहा कि पार्टी ने अविनाश गहलोत को चेतावनी दे चुकी है कि भविष्य में ऐसी कोई बात न कहें और पुनरावृत्ति न हो। उम्मीद करते हैं कि अब वे सजग रहकर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे।
यह भी पढ़ें : Exclusive: इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहने पर अविनाश गहलोत माफी मांगने को तैयार, कहा- आयरन लेडी का करता हूं पूरा सम्मान
अविनाश गहलोत ने पार्टी के सामने जताया खेद : झाबर सिंह खर्रा
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आगे कहा कि अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को लेकर जो बयान दिया है, उसे न तो असंसदीय माना जा सकता है और न ही तरीका गलत है। लेकिन फिर भी पार्टी चाहती है कि कोई भी नेता ऐसा न कहे। हालांकि, अविनाश गहलोत ने पार्टी के सामने अपने बयान के लिए खेद जता दिया है।
विपक्ष ने मर्यादाओं को किया तार तार : प्रभारी मंत्री
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दल ने जिस तरह से स्पीकर के आसन पर हमला किया और मर्यादाओं को तार तार किया, वह अशोभनीय है। आपको बता दें कि अविनाश गहलोत के विवाद बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए विधानसभा से लेकर सड़क तक हंगामा किया और कई जगहों पर अविनाश गहलोत के पुतले जलाए गए।
यह भी पढ़ें : Rajasthan: इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहने पर हंगामा, कांग्रेस के 6 विधायक निलंबित
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines