Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Rajasthan News: सीकर में अपहृत मासूम को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, सीएम गहलोत ने दी बधाई

सीकर: राजस्‍थान के सीकर जिला मुख्‍यालय से किडनैप हुआ कोचिंग संचालक का बेटा गुन्‍नू हुड्डा देर शाम को सकुशल मिल गया है। जानकारी के मुताबिक अपहृत नौ वर्षीय बालक शाम को झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र से सकुशल मिल गया है। इसकी जानकारी सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने दी है। बता दें कि सीकर एसपी […]

Author
Edited By : Nirmal Pareek Updated: Oct 5, 2022 12:04
gunnu kidnapping case sikar
सीकर में अपहृत मासूम को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

सीकर: राजस्‍थान के सीकर जिला मुख्‍यालय से किडनैप हुआ कोचिंग संचालक का बेटा गुन्‍नू हुड्डा देर शाम को सकुशल मिल गया है। जानकारी के मुताबिक अपहृत नौ वर्षीय बालक शाम को झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र से सकुशल मिल गया है। इसकी जानकारी सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने दी है।

बता दें कि सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने यह जानकारी दी है। बदमाशों को भी पकड़े जानी की खबर है। पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालक के सकुशल मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कार्रवाई को अंजाम देने वाली सीकर व झुंझुनूं पुलिस की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी है। सीएम गहलोत ने ट्टीट कर कहा, “मुझे खुशी है कि सुबब अपह्वत किए गए 8 वर्षीय बालक धीरीज को तुरंत पुलिस कार्यवाही कर सकुशल दस्तयाब कर लिया है। मैं सुबह से ही इस घटना की माॅनटरिंग कर रहा था। इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम प्रशंसा की पात्र है। मैं सीकर और झुंझुनूं पुलिस को बधाई देता हूं।”

उल्‍लेखनीय है कि सीकर में कोचिंग संचालक महावीर हुड्डा का नौ वर्षीय गुन्‍नू मंगलवार सुबह अपने नाम अपने नाना देशाराम के साथ स्‍कूटी पर सवार होकर स्‍कूल जा रहा था। कक्षा एक छात्र है। स्‍कूल से कुछ ही दूर पहले अपहरण हो गया। बोलेरे सवार बदमाशों ने पहले तो देशाराम की स्‍कूटी रुकवाई और फिर उसे स्‍कूटी ठीक से चलाने का उलाहना दिया। इसके बाद वे बच्‍चे गुन्‍नू को अपने साथ बोलेरे में बैठाकर ले गए थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टोल नाकों पर नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और अपहरणकर्ताओं का सुराग लगा लिया। सीकर जिला एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने पूरे मामले को काफी गंभीरता लिया। पुलिस आज ही बालक को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त कर ली।

First published on: Oct 05, 2022 12:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.