सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों की दी राहत, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, जानें डिटेल
Edited By Nirmal Pareek

CM Ashok Gehlot
Edited By Nirmal Pareek

CM Ashok Gehlot
जयपुर: राजस्थान के सीएम गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राजस्थान में 5 वें और 6 वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्तें की दरों में संशोधन किया गया है। 5 वें वेतन आयोग के अंतर्गत महंगाई भत्ता 381 से बढ़ाकर 396 प्रतिशत कर दिया है।
सीएम गहलोत ने टिवीट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, “5वें तथा 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन को मंजूरी दी है। अब 5वें, 6वें वेतन आयोग अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारी, कार्य प्रभारित कर्मचारियों व पेंशनर्स को भी 1 जुलाई 2022 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देय होगा।”
5वें तथा 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में संशोधन को मंजूरी दी है। अब 5वें, 6वें वेतन आयोग अंतर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारी, कार्य प्रभारित कर्मचारियों व पेंशनर्स को भी 1 जुलाई 2022 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देय होगा।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 30, 2022
गहलोत सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में 5वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी तथा पेंशनर्स को 381 प्रतिशत के स्थान पर 396 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा।
इसी प्रकार 6वें वेतन आयोग के अंतर्गत कार्यरत राज्य एवं कार्य प्रभारित कर्मचारी तथा पेंशनर्स को 203 प्रतिशत के स्थान पर 212 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता देय होगा। जबकि महंगाई राहत का पेंशनर्स को एक जुलाई से नकद भुगतान होगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्रीय कर्मचारियों को अनुमत महंगाई भत्ते की दर के समान ही राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को अनुमत महंगाई भत्ते की दर के समान ही राज्य सरकार कर्मचारियों को डीए अनुमत करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: