PM मोदी से मुलाकात के बाद क्या बोले राघव चड्ढा? पंजाब के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और BJP सांसद राघव चड्ढा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई अचानक मुलाकात ने हलचल मचा दी. पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हुई इस मुलाकात ने काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है. शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी.

bjp mp raghav Chadha meets pm Narendra modi

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस अचानक हुई मुलाकात के बाद पंजाब के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए इस पल को बेहद खास बताया.
प्रधानमंत्री से मिलने के बाद राघव चड्ढा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला. उनके साथ काफी विस्तार से और नई सीख देने वाली बातचीत हुई. उनके बहुमूल्य समय, मार्गदर्शन और विचारों से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं.” उन्होंने इस मुलाकात को ‘यादगार सुबह’ करार दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब चुनाव में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पंजाब की मौजूदा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई है. इसी साल आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं. पंजाब की राजनीति पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. माना जा रहा है कि बीजेपी आगामी पंजाब चुनावों में राघव चड्ढा को राज्य में कोई बड़ी और सक्रिय जिम्मेदारी दे सकती है, खासकर शहरी इलाकों में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए.

सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद बढ़ीं अटकलें

खास बात यह है कि राघव चड्ढा की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पीएम मोदी की मुलाकात के ठीक अगले दिन हुई है. लगातार दो दिनों में पंजाब के दो बड़े नेताओं की प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य में पुराने सहयोगियों के फिर से साथ आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ