Delhi Power Cut Alert: राजधानी दिल्ली के इस इलाके में 9 अगस्त को रहेगी बिजली गुल, अभी चेक करें कहीं आपका एरिया तो नहीं

Delhi Mein 9 August ko Kahan Kategi Bijli: राजधानी दिल्ली में 9 अगस्त को BSES के BYPL के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है. इस दौरान बिजली कंपनी जरूरी मेंटेनेंस कार्य करेंगी. जानिए कब और कहां कटेगी बिजली?

Delhi Power Cut Alert 9 August

दिल्ली में 9 अगस्त को कहा रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES)

राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन इसी बीच 9 अगस्त 2026 को दिल्ली के एक डिवीजन के अंतर्गत बिजली रखरखाव का कार्य होने वाला है, जिसके चलते कुछ इलाकों में बिजली सेवाएं निर्धारित समय के लिए बाधित रहेंगी. दरअसल ये रखरखाव कार्य बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES द्वारा किया जा रहा, जो दिल्ली के कई इलाकों में बीते कुछ हफ्तों से अलग-अलग दिन कुछ समय के लिए किया जाता है. इसी कड़ी में BSES के BYPL के अंतर्गत 9 अगस्त 2026 को मेंटेनेंस कार्य (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 09-08-2026) किया जाएगा, जिसका आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस इलाके में बिजली रहेगी गुल

9 अगस्त 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी. जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, BSES के BYPL क्षेत्र में आर्य नगर-आनंद विहार, दया नंद विहार-आनंद विहार इलाके में बिजली सेवाएं बंद रहेंगी. इसका उद्देश्य जरूरी रखरखाव कार्य पूरा करना है. जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बिजली खपत में इजाफा देखने को मिला है, जिसका बड़ा कारण बढ़ती आबादी है. यानी जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में बिजली लाइनों का मजबूत होना जरूरी हो जाता है, ताकि सप्लाई के दौरान किसी तरह की रुकावट पेश न आए.

कितनी देर कटेगी बिजली और क्या काम होगा?

BYPL के शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक 9 अगस्त 2026 को सुबह 10:08 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इस दौरान LR Activity Work किया जाएगा. निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी हो सकती है. ये कार्य बेहतर और मजबूत बिजली सप्लाई के नजर से काफी जरूरी माना जा रहा है.

विज्ञापन

देखें शटडाउन शेड्यूल

बिजली कटौती से पहले कर लें ये काम

अगर आप इस प्रभावित एरिया में रहते हैं, तो आपको वक्त रहते कुछ जरूरी काम कर लेने चाहिए, ताकि बिजली गुल होने के बाद आपको परेशानी न हो. बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले पानी की टंकी भर लें और मोबाइल फोन, लैपटॉप पहले ही चार्ज कर लें. इन्वर्टर को भी पहले से चार्ज रखें, ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने के दौरान जरूरत के समय बैकअप मिल सके.

इतना ही नहीं, बिजली सेवा दोबारा शुरू होने के बाद कुछ चीजों का ख्याल रखना काफी जरूरी है. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद जब बिजली सेवा वापस शुरू कर दी जाए, तो कभी भी एकदम भारी बिजली उपकरणों जैसे एसी, फ्रिज आदि का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सप्लाई बहाल होने के शुरुआती समय में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है. बेहतर होगा कि पहले बिजली की सप्लाई सामान्य होने दें और फिर उपकरणों को धीरे-धीरे चालू करें. इससे अचानक लोड बढ़ने और उपकरणों को नुकसान पहुंचने का खतरा कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ