दुनिया में सबसे लंबे बालों का बनाया रिकॉर्ड, उत्तराखंड की महिला ने रचा इतिहास

उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ दुनिया की सबसे लंबे बालों वाली महिला का वल्ड रिकॉड बनाया है और Guinness World Record अपने नाम किया है. रेनू बताती हैं कि उन्होंने 2015 से बालों को कटवाया नहीं हैं.

indian women breaks guinness world record with hair measuring

कितने इंच के बाल हैं? Image Credit- News24

विज्ञापन

लंबे बालों को खूबसूरती की निशानी माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की एक महिला के बाल इतने लंबे हैं कि उन्होंने इसी खासियत के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया. उनके बालों की लंबाई करीब 9 फीट है, जिसे देखकर पहली नजर में यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है. सालों से बालों को बिना कटवाए उनकी खास देखभाल करने वाली रेनू धरियाल ने अब दुनिया में अपना नाम दर्ज कराया है. आखिर उनके बाल कितने लंबे हैं और वह इतने लंबे बालों को संभालती कैसे हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- बारिश में जूते भीग जाएं तो ऐसे करें जल्दी ड्राई, काम आएगा ये आसान हैक

विज्ञापन

कितने इंच के बाल हैं? 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक,रेनू धरियाल के बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 10 इंच मापी गई. उनके बालों को 15 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के हल्द्वानी में मापा गया था. इतनी लंबाई को समझने के लिए यह जानना काफी है कि रेनू के बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे इंसान के रूप में दर्ज रॉबर्ट वाडलो की ऊंचाई 272 सेंटीमीटर के लगभग बराबर है. 

क्या है लंबे बालों का सीक्रेट?

रेनू धरियाल ने अपने बालों को लंबे समय तक बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत की. गिनीज वर्ल्ड रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2015 से अपने बाल नहीं कटवाए हैं. इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है और इसके लिए उन्हें काफी समय लगाना पड़ता था. उनके बाल इतने लंबे हो चुके हैं कि खुले रखने पर वे जमीन तक पहुंच जाते हैं. 

बालों की देखभाल में लगता है घंटों समय

इतने लंबे बालों की देखभाल करना आसान नहीं होता. रेनू ने बताया है कि बालों को धोने और सुलझाने में काफी समय लगता है. वह बालों की देखभाल के लिए नेचुरल तरीकों को अपनाती हैं और घर पर बनाए गए हेयर ऑयल और शैंपू का भी इस्तेमाल करती हैं. जरूरत पड़ने पर वह अपने बालों को एक लंबी चोटी में बांधकर रखती हैं, जिससे उन्हें संभालना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

पहले किसके नाम था रिकॉर्ड?

पहले यह रिकॉर्ड यूक्रेन की आलिया नसीरोवा के नाम था. उनके बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5.3 इंच दर्ज की गई थी. वहीं, रेनू ने 271.50 सेंटीमीटर की लंबाई के साथ पिछला रिकॉर्ड 14 सेंटीमीटर से ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ दिया. 

सोशल मीडिया पर भी बन चुकी हैं पहचान

अपने लंबे बालों की वजह से रेनू धरियाल सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर लाती हैं. वह कंटेंट क्रिएटर भी हैं और यूट्यूब पर अपने बालों और ब्यूटी से जुड़े टिप्स साझा करती हैं. Guinness के मुताबिक, बाहर निकलने पर भी लोग उनके बालों की लंबाई देखकर हैरान रह जाते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ