Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Jaipur News: सीएम गहलोत ने जयपुरवासियों को दी बड़ी सौगात, यहां तक होगा मेट्रो का विस्तार

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम गहलोत ने घोषणा की है कि जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) का विस्तार होगा। अब मेट्रो फेज 1 का विस्तार होने पर अजमेर रोड तक मेट्रो लाइन का निर्माण होगा। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया […]

Author
Edited By : Nirmal Pareek Updated: Apr 24, 2024 18:25
CM Ashok Gehlot
CM Ashok Gehlot

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुरवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम गहलोत ने घोषणा की है कि जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) का विस्तार होगा। अब मेट्रो फेज 1 का विस्तार होने पर अजमेर रोड तक मेट्रो लाइन का निर्माण होगा।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए बताया कि, “जयपुरवासियों के लिए मेट्रो सुविधा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा) के निर्माण के लिए 204.81 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।”

---विज्ञापन---

उल्लेखनीय है बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) एवं मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो द्वारा जोड़ने की घोषणा की थी।वर्तमान में जयपुर के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मैट्रो संचालित है।

(https://spellpundit.com/)

First published on: Oct 29, 2022 07:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.