---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनावों से पहले सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- कोई एक साथ दो पद पर नहीं रह सकता

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। कोच्चि में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी। उसे स्वीकार करेंगे। सचिन पायलट ने NDTV […]

---विज्ञापन---

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। कोच्चि में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। पार्टी जो भूमिका तय करेगी। उसे स्वीकार करेंगे। सचिन पायलट ने NDTV टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकता है।

आगे कांग्रेस के चुनाव पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में चुनाव कराने का साहस है। कई राज्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए है। निर्णय राहुल गांधी को ही निर्णय लेना है। लेकिन एक बात तय है कि 17 अक्टूबर को पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा।

---विज्ञापन---

वहीं सीएम गहलोत के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि हमें दो या तीन दिन इंतजार करना चाहिए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जहां अध्यक्ष पद के लिए इतनी पारदर्शिता से चुनाव हो रहे है।

उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कोच्चि गए है। आपको बता दें सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चाओं के बीच आज दिल्ली गए है। सीएम गहलोत सोनिया गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

---विज्ञापन---

Disclaimer:- इस खबर का स्रोत NDTV टीवी चैनल है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2022 04:15 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola