फेमस सिंगर जो बनी पंजाब की कैबिनेट मंत्री; कौन हैं अनमोल गगन मान, जिनकी होने वाली है शादी

Who is Punjab Tourism Minister Anmol Gagan Mann?: पंजाब के मान सरकार की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान के घर पर शहनाई बजने वाली है। अनमोल गगन मान इस महीने की 16 तारीख को शादी के सात फेरे लेंगी।

Who is Punjab Tourism Minister Anmol Gagan Mann
विज्ञापन

Who is Punjab Tourism Minister Anmol Gagan Mann?: पंजाब के मान सरकार की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान के घर पर शहनाई बजनेवाली है। एक तरफ जहां मंत्री जी लोकसभा चुनाव में बीजी हैं, वहीं दूसरी तरफ के घर के लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। आम आदमी पार्टी की नेत्री अनमोल गगन मान इस महीने की 16 तारीख को शादी के सात फेरे लेंगी। पर्यटन मंत्री अनमोल की शादी जीरकपुर के बलटाना के सोही परिवार के बेटे से तय हुई है।

विज्ञापन

16 जून को है शादी 

मानसा जिले की रहने वाली अनमोल गगन मान 16 जून को जीरकपुर के एडवोकेट और बिजनेसमैन शाहबाज सोही के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। इन दिनों शाहबाज सोही चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में अपनी मां शीलम सोही के साथ रहते हैं। शीलम सोही ने खुद मीडिया से बताया है कि पर्यटन मंत्री अनमोल और उनके बेटे शाहबाज सोही की शादी ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब नाभा साहिब में होगी। इस शादी में सिर्फ परिवार के कुछ खास मेहमानों को ही बुलाया गया है।

मंत्री बनने से पहले थी फेमस सिंगर 

अनमोल गगन मान पंजाब की पर्यटन मंत्री बनने से पहले पंजाब की फेमस सिंगर थी। उन्होंने साल 2013 में मिस वर्ल्ड पंजाबन में मिस मोहाली पंजाबन का ताज अपने नाम किया है। इसके बाद साल 2014 में अनमोल इंग्लैंड चली गईं। इस दौरान साल 2015 में उनका पहला गाना ‘शौकीन जट्ट’ रिलीज हुआ, जिसके साथ उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की। संगीत की दुनिया में नाम कमाने के बाद साल 2020 में अनमोल मान ने राजनीति में कदम रखा।

विज्ञापन

पहली बार में ही हासिल की जीत 

अनमोल गगन मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं, इसके बाद वह लगातार राजनीति में अपना पूरा समय दे रही हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वह पहली बार खरड़ से चुनावी मैदान में उतरी। यहां उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37718 वोटों से हराया था।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ