Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

लॉ स्टूडेंट ने क्लासरूम में पहले लड़की को मारी गोली, फिर तीन सैकेंड में खुद को उड़ाया; VIDEO आया सामने

पंजाब के तरनतारण जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि माय भागो लॉ कॉलेज में क्लॉस शुरू होते ही छात्र प्रिंस ने अपनी सहपाठी संदीप कौर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, छात्रा की हत्या करने के बाद प्रिंस राज ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Feb 9, 2026 16:34

पंजाब के तरनतारण जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि माय भागो लॉ कॉलेज में क्लॉस शुरू होते ही छात्र प्रिंस ने अपनी सहपाठी संदीप कौर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, छात्रा की हत्या करने के बाद प्रिंस राज ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गांव ऊसमा के माय भागो लॉ कॉलेज के क्लासरूम में हुई. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.

---विज्ञापन---

बता दें कि दोनों की पहचान नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली संदीप कौर और आरोपी प्रिंस राज के रूप में हुई है, जो जालंधर जिले के मल्लियां गांव का रहने वाला है.

---विज्ञापन---

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, प्रिंस राज सुबह करीब 9:15 बजे क्लासरूम में आया और संदीप कौर के पास से गुजरा. ऐसा लगता है कि राज ने उसकी बातों पर कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद वह बाहर चली गई. राज भी उसके पीछे गया और एक और क्लासमेट, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है, ने बीच-बचाव करने की कोशिश की.

वीडियो में बाद में, तीसरा क्लासमेट हंसता हुआ दिखता है और राज और कौर को क्लासरूम के पीछे ले जाता है. दोनों लड़कियां आखिरी बेंच पर बैठ जाती हैं, जबकि राज उनके सामने बैठता है. जब राज उठता है, तो कौर खड़ी दिखती है, राज अपने बैग से पिस्तौल निकालता है, पीछे मुड़ता है और कौर के सिर में गोली मार देता है. फिर राज तीन कदम चलता है और खुद को भी सिर में गोली मार लेता है.

तीसरी क्लासमेट सदमे में है. वह चली जाती है, लेकिन फिर कौर को देखने के लिए वापस आती है और फिर दूसरे बैचमेट्स के साथ क्लासरूम से बाहर भाग जाती है.

पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि राज ने कौर को क्यों मारा. मामले को लेकर जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, दोनों तरन तारन के उस्मा गांव में एक लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे.

मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.

First published on: Feb 09, 2026 03:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.