राजपुरा(पटियाला): पंजाब के पटियाला में शनिवार देर रात एक डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की जान लेने के लिए अज्ञात आरोपियों ने कैंची को हथियार बनाया और इससे ताबड़तोड़ वार किए। सूचना के डॉक्टर की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ ही स्थानीय पुलिस ने वारदात की छानबीन शुरू कर दी है।
वाकया देर रात करीब पौने 11 बजे जिले के कस्बा राजपुरा में गुरु अंगद देव कॉलोनी में स्थित एक मेडिकल स्टोर का है। मृतक डॉक्टर की पहचान डॉ. दिनेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां आए अज्ञात लोग दिनेश पर हमलवार हो गए। उन्होंने कैंची उठाकर डॉ. दिनेश कुमार पर ताबड़तोड़ वार किए और अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए।
आनन-फानन में घायल डॉक्टर को पहले नजदीकी अस्पताल में तो यहां से हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने डॉक्टर दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर, इस मामले में रात में ही सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना करके आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएसपी-डी सुख अमृत रंधावा ने भी अपनी समूची टीम के साथ यहां पहुंचे थे।
घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी रंधावा ने बताया कि मृतक दिनेश गोस्वामी के सिर और आंख के पास धारदार और नुकीले हथियार (कैंची) से वार किए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस संबंध में डॉक्टर के परिचितों से और ज्यादा जानकारी मिलने के इंतजार के साथ-साथ इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 hr agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
11 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
20 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines