Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पंजाब

तिहाड़ जेल में बंद आरोपी अनमोल को पंजाब लाने की मांग, अर्जी दायर

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया मोड़ आया है, जहां तिहाड़ जेल में बंद आरोपी अनमोल बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की मांग की गई है. मानसा अदालत में दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद अगली तारीख तय कर दी गई है, अब सबकी नजरें न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 1, 2026 14:04

पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में शुक्रवार को मानसा अदालत में सुनवाई के दौरान नया घटनाक्रम सामने आया. वकील ने अदालत में अर्जी दाखिल कर तिहाड़ जेल में बंद आरोपी अनमोल बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की मांग की. 29 मई, 2022 को गांव जवाहरके में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सिद्ध मूसेवाला की हत्या कर दी थी.

वारदात में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह का नाम सामने आया था. मानसा पुलिस ने जांच के दौरान 2 दर्जन आरोपियों को नामजद किया था और कई गिरफ्तारियां की थीं. मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है.

---विज्ञापन---

शुक्रवार को पेशी के दौरान अनमोल के वकील ने अदालत को बताया कि मुवक्किल का नाम इस हत्याकांड मैं शामिल है, लेकिन अब तक मानसा पुलिस ने न उसे मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है और न उसका प्रोडक्शन वारंट जारी कराया है. उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हैं. साथ ही अर्जी में यह भी आरोप लगाया गया कि पुलिस अब तक अनमोल को मामले में लाने और पूछताछ करने में असफल रही है. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए तिथि तय की है. अब लोगों की नजरें न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2026 02:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.