पंजाब के लिए वरदान साबित हो रहा सड़क सुरक्षा फोर्स, 1000 से अधिक लोगों की बचाई जान

Punjab Sadak Suraksha Force: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा गठित सड़क सुरक्षा फोर्स के बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स के जरिए कुछ ही महीनों में 1000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है।

Punjab Sadak Suraksha Force
विज्ञापन

Punjab Sadak Suraksha Force: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं में से एक मान सरकार की तरफ से शुरू की गई सड़क सुरक्षा फोर्स है। आज पंजाब के लोगों के लिए सड़को पर वरदान साबित हो रहा है। दरअसल, मान सरकार द्वारा बनाई गई सड़क सुरक्षा फोर्स के बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं। पंजाब की सड़क सुरक्षा फोर्स के जरिए कुछ ही महीनों में 1000 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के 60 लाख से ज्यादा बाल उनके घर तक पहुंचाए गए हैं।

विज्ञापन

5000 पुलिस कर्मियों की नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, पंजबा सड़क सुरक्षा फोर्स की वजह से इस साल सड़क हादसों में होने वाली मृत्यु की दरे कम हुई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सड़क सुरक्षा बल के गठन के साथ ही पंजाब पुलिस में 5000 कर्मियों की नियुक्ति की थी, जिनका काम सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था। 5500 किलोमीटर से ज्यादा नेशनल हाईवे, स्टेट रोड और मैन जिला रोड की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स को तैनात किया जाता है। सड़क पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए करीब 150 अल्ट्रा-मॉर्डन गाड़ियों को तैनात किया गया है।

आर्थिक नुकसान हुआ कम

सड़क सुरक्षा फोर्स की वजह से पंजाब सरकार को हर साल सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान में काफी कमी आई है। इससे जहां हर दिन कई लोगों की जान तो बच रही है। इसके अलावा राज्य को सालाना 18,000 करोड़ रुपये का होने वाला आर्थिक नुकसान कम हो रहा है। बता दें कि सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। अब प्रदेश के लोगों 30 किमी के दायरे में सड़क पर किसी भी तरह की दुर्घटना होती है तो इसकी जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर मिल जाएगी।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ