पंजाब में गिरफ्तार किसानों की रिहाई पर बड़ा अपडेट, जानें क्या बोले पंजाब IG सुखचैन गिल?

पंजाब पुलिस के IG सुखचैन सिंह गिल ने किसानों की रिहाई को लेकर कहा कि आज करीब 450 किसानों को रिहा किया जाएगा।

Punjab Police IG Sukhchain Singh Gill
विज्ञापन

पंजाब बॉर्डर पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजाब सरकार ने किसानों की रिहाई को लेकर फैसला किया है कि जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है या फिर जिन्हें कोई मेडिकल प्रॉब्लम है, उन्हें रिहा किया जाएगा। इसके अलावा, आज करीब 450 किसानों को रिहा किया जाएगा। इस बात की जानकारी पंजाब IG सुखचैन सिंह गिल ने दी है।

विज्ञापन

रिहा किए जाएंगे 450 किसान

किसानों की रिहाई को लेकर IG सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक 800 किसानों को रिहा किया जा चुका है। वहीं, आज करीब 450 किसानों को रिहा किया जाएगा। इसके अलावा, 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और मेडिकल परेशानी का सामना करने वाले लोगों को भी रिहा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पंजाब सरकार का फैसला है।

अब तक 3 FIR दर्ज

इस दौरान उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। इसके लिए नोडल ऑफिसर SP जसबीर सिंह को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, किसानों के लिए एक नंबर 9071300002 जारी किया गया है। इस नंबर पर किसान अपने सामान चोरी की शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्वतंत्र हैं जगजीत सिंह डल्लेवाल

वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हिरासत को लेकर पंजाब सरकार ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि डल्लेवाल पुलिस हिरासत में नहीं हैं बल्कि ‘स्वतंत्र’ हैं। किसान नेता को उनकी इच्छा से पटियाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। न्यायमूर्ति मनीषा बत्रा ने इस पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करे कि उनका परिवार बिना किसी बाधा के अस्पताल में उनसे मिल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ