Anti Gangster Task Force Arrested Lucky Patyal Gang Gangster: पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बंबीहा गिरोह के 4 प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। एजीटीएफ की जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए गैंग के प्रमुख आरोपी गैंग के सदस्यों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देता है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के मुताबिक गैंग विदेशी हैंडलर्स की ओर से दिए गए टारगेट को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार गैंगस्टर के पास 12 जिंदा कारतूस और चार पिस्तौल बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को भगोड़े विदेशी गैंगस्टर लक्की पटियाल द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था।पुलिस को प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लकी पटयाल ने गिरफ्तार आरोपियों को विशिष्ट लक्ष्यों पर हमला करने का काम सौंपा था
पहले भी चार गुर्गों की गिरफ्तारी की थी
वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा समर्थित और अमेरिका स्थित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया संचालित एक आतंकी मॉड्यूल के चार गुर्गों की गिरफ्तारी की थी। इसकी जानकारी मंगलवार को पुलिस महानिदेश गौरव यादव ने दी थी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान विक्रमजीत सिंह, बावा सिंह, गुरकिरपाल सिंह और अमानत गिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल के साथ 10 कारतूस बरामद किए हैं.
विक्रमजीत और बावा सिंह को हिरासत में लिया
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि रिंदा और हैप्पी पासिया के राज्य के कुछ प्रमुख व्यक्तियों को निशाना बनाने की योजना के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर इसके बाद एसएएस नगर की पुलिस टीमों ने एक विशेष अभियान चलाया और दो आरोपियों विक्रमजीत और बावा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच से पता चला है कि गैंगस्टर हैप्पी पासिया ने आरोपी विक्रमजीत के साथ टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए 15 लाख रुपये का सौदा किया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रमजीत ने सितंबर के पिछले सप्ताह टारगेट की रेकी भी की थी।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines