पंजाब में खुले 30 नए आम आदमी क्लिनिक, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन

Punjab CM Bhagwant Mann Inaugurate 30 New AAC: पंजाब के में 30 नए आम आदमी क्लिनिक खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान बठिंडा जिले के गांव चौके से इन 30 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे।

Punjab CM Bhagwant Mann Inaugurate 30 New AAC
विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Mann Inaugurate 30 New AAC: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम लगातार जारी है। पंजाब की मान सरकार का कहना है कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए वहां के लोगों का स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी है। इसलिए राज्य सरकार की तरह से पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश में 30 नए आम आदमी क्लिनिक खोले जा रहे हैं। सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बठिंडा जिले के गांव चौके से इन 30 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया है।

विज्ञापन

840 मोहल्ला क्लीनिक

जनाकरी के अनुसार पूरे पंजाब में कुल 840 मोहल्ला क्लीनिक मौजूद हैं, जिनमें लोगों का इलाज किया जाता है। शहरी इलाकों में 310 और ग्रामीण इलाकों में 530 आम आदमी क्लीनिक है। अब तक इन आम आदमी क्लीनिक से 2 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। यहां से लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है और मुफ्त दवा दी जाती है। इन आम आदमी क्लीनिक का सबसे ज्यादा फायदा पंजाब की महिलाओं को हुआ है।

सीएम मान की संगरूर में लोगों से मुलाकात

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल अपने संगरूर आवास पर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सबके साथ बैठकर सरकार के कामकाज पर चर्चा की। लोग सरकार की नीतियों से संतुष्ट हैं। इसके साथ ही लोगों ने सर्वसम्मति से चुनी जाने वाली पंचायतों को विशेष अनुदान देने के हमारी सरकार के फैसले की भी सराहना की। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम लोगों से सलाह लेने के बाद ही जनता के लिए फैसले लिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ