Punjab Health Minister Dr. Balbir Singh: कोलकाता में हुए दिल दहलाने वाले बलात्कार और हत्या मामले को लेकर देश भर में डॉक्टर समुदाय आंदोलन पर बैठा हुआ है। इस मामले को लेकर देश के हर एक कौने से न्याय मांग की जा रही है। इस बीच पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार से एक मांग की है। पंजाब मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार से पीड़ित डॉक्टर शीघ्र न्याय और दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता को 10 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए कहा है।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का बयान
दरअसल पंजाब में भी डॉक्टर समुदाय पर बैठा हुआ है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आंदोलनकारी डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि मेडिकल प्रोफेशनल के खिलाफ हमले की रोकथाम के लिए केंद्रीय कानून लाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार सभी डॉक्टरों, खासकर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों को जिला स्वास्थ्य बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया। ताकि राज्य स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट को मेनटेन किया जा सके। साथ ही मेडिकल प्रोफेशनल और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें: पंजाब में बढ़ा बासमती की खेती का दायरा, कृषि मंत्री ने दी खास जानकारी
केंद्र सरकार से की मांग
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्र सरकार से देश भर में मेडिकल प्रोफेशनल पर हमले को रोकने के लिए एक कड़ा केंद्रीय कानून लाने का भी आग्रह किया है। वहीं सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि महिला शिकायत सेल को और भी ज्यादा सक्रिय किया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
15 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines