Punjab: पंजाब सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) 10% बढ़ा दिया है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 92 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 88 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
राज्य सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, वैट में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। मोहाली में पेट्रोल अब 98.95 रुपये प्रति लीटर होगा, जबकि डीजल 89.25 रुपये प्रति लीटर होगा। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर होगा। इस साल यह दूसरी बार है जब राज्य में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1667774884192329729?s=20
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था- दाम कम कर सकते हैं राज्य
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कल कहा था कि अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं और अगली तिमाही में कंपनियों को मुनाफा होता है तो तेल कंपनियां पेट्रोलियम और डीजल की कीमतें कम कर सकती हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में वृद्धि को रोका है, यह कहते हुए कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उपभोक्ताओं को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
शहजाद पूनावाला ने मान सरकार पर कसा तंज
पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर वैट में वृद्धि पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह (पेट्रोल और डीजल पर वैट) इसलिए बढ़ाया गया है क्योंकि पंजाब में अरविंद केजरीवाल के मॉडल ने राज्य की आर्थिक स्थिति को खराब कर दिया है और राज्य दिवालियापन की ओर बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में 15 जून तक इंटरनेट बैन, मंत्री बोले- पिछले 24 घंटे से हिंसा की कोई वारदात नहीं
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 day agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
5 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines