Punjab: राज्य में बाढ़ के हालात, डॉ. बलजीत कौर ने की लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

पंजाब के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना बारिश के बीच राहत सामग्री लेकर गांव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला पहुंचे।

punjab News
विज्ञापन

पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना आज बरसात के बीच राहत सामग्री लेकर गाँव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दुधारू पशुओं के लिए कैटल फीड भी वितरित की। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हरीके हेडवर्क्स से आज 1.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर कल तक सतलुज क्रीक से गुज़रते हुए फाजिल्का जिले में भी देखने को मिलेगा, जिससे पानी का स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

CM भगवंत सिंह मान ने दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार सरकार ने राहत कैंप स्थापित किए हैं और स्वास्थ्य, पशुपालन, जल आपूर्ति और स्वच्छता तथा राजस्व विभाग की टीमें गाँवों में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विशेष रूप से प्राथमिकता पर फ़ीड उपलब्ध करवाई जा रही है।

विज्ञापन

विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार बाढ़ प्रभावित गांवों में हर संभव सहायता पहुंचा रही है। राशन किट, कैटल फीड और हरा चारा भी बांटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर फ्लड कंट्रोल रूम सक्रिय है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए लोग 01638-262153 पर संपर्क कर सकते हैं।

सभी विभागों को मिले काम करने के निर्देश

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) डॉ. मनदीप कौर, एसडीएम वीरपाल कौर, डीएसपी अविनाश चंद्र और तहसीलदार जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे। इससे पूर्व डॉ. बलजीत कौर ने जिला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ राहत प्रबंधों की समीक्षा की और सभी विभागों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ