---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

कांग्रेस ने पंजाब की 4 और सीटों पर उतारे उम्मीदवार, लुधियाना से बिट्टू को चुनौती देंगे राजा वड़िंग

Punjab Congress New Candidate List: कांग्रेस ने पंजाब से चार प्रत्याशियों का ऐलान किया है। प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब मुकाबला रोचक होना तय है। कांग्रेस ने सूची जारी करने में सभी समीकरणों का ध्यान रखा है। कांग्रेस हर हाल में पंजाब में अपने वोट बैंक को बचाना चाहती है। इसलिए मजबूत से मजबूत प्रत्याशियों को तलाशा जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Punjab Lok Sabha Election: कांग्रेस ने पंजाब की चार और सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा और श्री आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं, खड़ूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और लुधियाना से अमरिंदर सिंह बराड़ राजा वड़िंग को उतारा गया है।

congress

---खबर नीचे जारी है---

इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। लुधियाना से कांग्रेस से पूर्व मंत्री भरत भूषण आशू भी टिकट मांग रहे थे। इस बार लुधियाना से आप ने अशोक पराशर को टिकट दिया है। लुधियाना से पहले एमपी रहे रवनीत बिट्टू भाजपा में जा चुके हैं। वे दो बार यहां से सांसद बने थे। अब बिट्टू भाजपा की ओर से यहां कैंडिडेट बनाए गए हैं। वहीं, गुरदासपुर से सुखजिदंर रंधावा के मैदान में आने पर उनका मुकाबला अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा से होगा।

इससे पहले कांग्रेस की ओर से छह लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। चार सीटों पर विवाद की स्थिति यहां दिख रही थी। लेकिन इसके बाद 4 और सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। पार्टी ने पिछले चुनाव में 8 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही 40 फीसदी वोट हासिल किए थे। पार्टी 2024 में अपना वोट बैंक बचाने का भरसक प्रयास करेगी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: ‘राघव चड्ढा की तुलना विजय माल्या से…AAP को बदनाम कर रहा YouTube चैनल’; पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR

पंजाब की पटियाला, जालंधर और संगरूर की सीटों पर काफी विवाद होने की बात सामने आई थी। वहीं, होशियारपुर और फरीदकोट सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान हो चुका है। कई सीटें ऐसी हैं, जहां कई-कई दावेदार थे। जिस कारण सहमति बनने में वक्त लगा।

---खबर नीचे जारी है---

आप से सांसद रहे धर्मवीर पटियाला से मैदान में

पटियाला कभी कांग्रेस का गढ़ कहलाता था। लेकिन अब कलह के कारण हाल ही में सांसद परनीत कौर भाजपा में चली गईं। अब कांग्रेस ने यहां से धर्मवीर गांधी पर भरोसा जताया है। वे पहले आप के टिकट पर यहां से जीत चुके हैं। लेकिन पार्टी के स्थानीय नेता उनको बाहरी बता रहे हैं। जिसके बाद स्थिति खराब हो सकती है।

First published on: Apr 29, 2024 01:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola