पंजाब: क्यों हारे लोकसभा चुनाव? CM मान करेंगे बैठक, परफॉर्मेंस पर मांगी रिपोर्ट

Punjab CM Bhagwant Mann Will Hold Meeting: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही अपने सभी विधायकों और संगठन के मेंबरों के साथ हलका वाइज मीटिंग करेंगे।

Punjab CM Bhagwant Mann Will Hold Meeting
विज्ञापन

Punjab CM Bhagwant Mann Will Hold Meeting: पंजाब में सरकार होने के बाद भी लोकसभा चुनाव के नतीजे सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के हक नहीं आए। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 3 सीटों पर AAP प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। पंजाब में पार्टी की इस हार के पीछे का कारण पता लगाने के लिए हाई कमान इसकी तह तक जाएगी। पार्टी के हाई कमान की तरफ से इसको लेकर जल्द ही मंथन शुरू होगा। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार (7 जून, 2024) को अपने सभी विधायकों और संगठन के मेंबरों से हलका वाइज मीटिंग करेंगे।

विज्ञापन

मंत्रियों के परफोर्मेंस की रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब की मान सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की परफोर्मेंस की रिपोर्ट अपने खुफिया विंग से मांगी है। इसके साथ ही, खुफिया विंग से चुनाव में इन विधायकों और मंत्रियों द्वारा की गई कमियों की भी रिपोर्ट मांगी गई है। खुफिया विंग से यह सारी रिपोर्ट सीएम भगवंत मान की मीटिंग से पहले मांगी गई है। ताकि मीटिंग में उस मुद्दे पर खुलकर और साफ बात की जा सके। फिलहाल मान सरकार की कैबिनेट में बदलाव की जल्दी नहीं की जा रही है।

सीएम भगवंत मान करेंगे मीटिंग

सीएम भगवंत मान द्वारा की जाने वाली 7 जून की मीटिंग में पार्टी के संगठन सचिव संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में उन कारणों के बारे में बात की जाएगी, जिसकी वजह से पार्टी को चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ है। इसी को लेकर सीएम ऑफिस की सभी टीमें अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ