---विज्ञापन---

‘जारी रहेगा पंजाब में विकास का काम’, चुनावी नतीजों के बाद CM मान का जनता को संदेश

Punjab CM Bhagwant Mann Special Message For People: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे पंजाब के लोगों को एक खास संदेश दिया है।

Punjab CM Bhagwant Mann Special Message For People: पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजे राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीद के मुकाबले काफी खराब आए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की बहुमत की सरकार होने के बावजूद प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में से महज 3 सीटों पर AAP के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद भी राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरे पंजाब के लोगों को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता की सेवा का काम हमेशा करते रहेंगे।

 

---विज्ञापन---

सीएम मान का पंजाब के लोगों को खास संदेश

पंजाब सीएम भगवंत मान ने राज्य की जनता को यह संदेश अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि ‘पंजाब के लोगों का लोकसभा चुनाव में लोक फतवा स्वीकार है। इसके बाद भी प्रदेश में लोकसेवा और विकास के काम जारी रहेगा। पंजाब की आबाद रहे और जिंदाबाद रहे।’ सीएम मान ने यह संदेश पंजाबी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पंजाब: क्यों हारे लोकसभा चुनाव? CM मान करेंगे बैठक, परफॉर्मेंस पर मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के नतीजे 

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में राज्य सरकार ने अपने कई विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को भी काम पर लगाया था। इतना करने के बावजूद प्रदेश का चुनावी परिणाम अच्छा नहीं आया। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से केवल 3 सीटों पर ही पार्टी ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में प्रदेश के कई विधायकों और मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश में इस चुनाव के परिणाम को लेकर सीएम मान शुक्रवार को विधायकों और संगठन के सदस्यों के साथ हलका वाइज मीटिंग करेंगे।

First published on: Jun 06, 2024 07:55 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola