अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, परिवार को मिलेगा 2 करोड़ का मुआवजा

अमृतसर की भगतवाला अनाज मंडी में ड्यूटी पर तैनात ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो अनजान हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए.

अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, परिवार को मिलेगा 2 करोड़ का मुआवजा

ASI हरजीत सिंह. (Image- @DGPPunjabPolice/X)

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात एक ASI की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना भगतवाला अनाज मंडी में हुई, जहां ASI अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस के मुताबिक, घटना तड़के करीब 3 बजे हुई. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अनजान लोगों ने ASI पर गोली चला दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक ASI की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले थे.

विज्ञापन

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मोटरसाइकिल सवार दोनों हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

परिवार को मिलेगा 2 करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग

पंजाब के DGP गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि पंजाब पुलिस दुख की इस घड़ी में ASI हरजीत सिंह के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. इसके अलावा HDFC Bank की ओर से 1 करोड़ रुपये का बीमा भुगतान भी परिवार को दिया जाएगा. DGP ने कहा कि ASI हरजीत सिंह को पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ