---विज्ञापन---

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 79 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार; 3,803 किलो हेरोइन जब्त 

पंजाब पुलिस के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत 79,784 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने 3,803 किलो से ज्यादा हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए.

---विज्ञापन---

पंजाब पुलिस के नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ के तहत अब तक 79 हजार से ज्यादा मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस दौरान 3,803 किलोग्राम से अधिक हेरोइन समेत बड़ी मात्रा में अन्य नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी. 

60 हजार से ज्यादा FIR दर्ज 

डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में पत्रकारों को बताया कि ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत पिछले साल 1 मार्च को हुई थी. इसके बाद से पुलिस ने नशे से जुड़े मामलों में 60,582 FIR दर्ज की हैं और 79,784 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार आरोपियों में 708 बड़े तस्कर भी शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी 354 ऐसे मामलों में शामिल थे, जिनमें हर मामले में दो किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई थी. 

---विज्ञापन---

3,803 किलो हेरोइन समेत अन्य नशीले पदार्थ जब्त 

डीजीपी ने बताया कि 10 सितंबर 2026 तक पुलिस ने 3,803 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है. इसके अलावा 976 किलोग्राम अफीम और 1,325 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है. 

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान अन्य मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2026 03:56 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola