चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को वित्त मंत्री हरपाल चीमा द्वारा पेश किए साल 2023-24 के बजट को ‘आम लोगों का बजट’ बताया है। सीएम ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इस बजट को नए, प्रगतिशील और ख़ुशहाल पंजाब की रूप-रेखा तैयार होगी।
कार मुक्त बजट पेश किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व एवं संतुष्टी वाली बात है कि उनकी सरकार के सत्ता में आने से ठीक एक साल बाद यह कर मुक्त बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पहले संपूर्ण बजट का मनोरथ राज्य के विकास को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना है।
बजट प्रत्येक क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के मुताबिक बजट में पंजाब को फिर ‘रंगला पंजाब’ बनाने का नक्शा पेश किया गया। उन्होंने कहा कि यह बजट हरेक क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा और राज्य के व्यापक विकास को सुनिश्चित बनाएगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यह बजट राज्य सरकार की प्रगतिशील नीतियों को शामिल कर राज्य की तरक्की के लिए मददगार साबित होगा।
नौजवानों को 26,797 सरकारी नौकरियां दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक नौजवानों को 26,797 सरकारी नौकरियां दी हैं। इस बजट में रेगुलर भर्ती और पंजाबियों के लिए प्राइवेट क्षेत्र में नौकरियों के लिए माहौल सृजन करने की व्यवस्था की गई है, जिससे विदेश जाने के रुझान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1,96,462 करोड़ रुपए का कुल बजट व्यय रखा गया है, जिसमें बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले 26 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। भगवंत मान ने कहा कि कृषि और सहायक पेशों के लिए बजट में 20 प्रतिशत का इज़ाफा किया गया, जिससे कृषि को लाभप्रद पेशा बनाने के लिए जरुरी कदम उठाए जा सकें।
1000 करोड़ रुपए रखे गए हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई कृषि नीति लाने की व्यवस्था बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल और किसानों की आमदन बढ़ाकर उनको मौजूदा कृषि संकट से बाहर निकालने के उद्देश्य की पूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान कृषि विविधता के लिए विशेष योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जो किसानों के कल्याण के लिए बहुत सहायक सिद्ध होंगे। भगवंत मान ने कहा कि किसानों को मौसम के कहर और अन्य आपदाओं से बचाने के लिए फ़सल बीमा मुहैया करवाने का प्रस्ताव भी ऐतिहासिक फ़ैसला है, जो किसानों के हित महफूज़ रखेगा।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
4 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines