Punjab CM Bhagwant Mann Big Decision: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन विभाग की एक खास बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने लोहड़ी के बाद पटियाला के किला मुबारक में अपनी तरह का पहला होटल समर्पित करने को मंजूरी दे दी है। बैठक में सीएम मान ने कहा कि पीपीपी मोड पर निर्मित यह सुंदर डिजाइन वाले होटल आतिथ्य और शान के मामले में एक नया मानक स्थापित करेगा।
पंजाब में डेस्टिनेशन वेडिंग
बैठक में सीएम मान ने कहा कि पंजाब में डेस्टिनेशन वेडिंग और बाकी कई तरह के इवेंट आयोजित करने के लिए पीपीपी मोड पर बने सुंदर डिजाइन वाला होटल एक पसंदीदा जगह हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि यह होटल राज्य में टूरिज्म सेक्टप को बढ़ावा देगा। खास तौर पर पटियाला के शाही शहर को इससे बहुत बढ़ावा मिलेगा। सीएम मान ने उम्मीद जताई कि पर्यटकों को होटल में आरामदेह प्रवास मिलेगा। साथ ही उन्हें अपनी यात्रा के दौरान राज्य की हॉस्पिटैलिटी का आनंद लेंगे।
पंजाब में आयोजित होगे कई कार्यक्रम
बैठक में एक दूसरे एजेंडे पर बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट करेगी। इस दौरान पूरे पंजाब में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही गुरु साहिब के पदचिह्नों वाले स्थानों का व्यापक विकास किया जाएगा। सीएम मान ने पर्यटन विभाग को महान सिख गुरु के शहीदी दिवस को मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने के लिए डिटेल प्रोग्राम तैयार करने का निर्देश दिया है।
पंजाब का सामाजिक-आर्थिक विकास
सीएम मान ने कहा कि यह महोत्सव पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में इंफ्लुएंसर का काम करेगा क्योंकि यह पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। सीएम मान ने यह भी कहा कि यह महोत्सव राज्य में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा और पंजाब की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
संबंधित खबरें
5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
3 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines