Punjab CM Bhagwant Mann Big Announcement: पंजाब में पुलिस बनने की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल, पंजाब पुलिस विभाग में 10 हजार नई भर्तियां निकली हैं। खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया के सामने इस बात की घोषणा की है। सीएम मान ने घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब सरकार पुलिस विभाग में जल्द ही 10,000 नई भर्तियां करने वाली है। सीएम मान ने यह बड़ा ऐलान पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) के साथ बैठक के बाद किया है।
सीएम भगवंत मान का ऐलान
दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) की बैठक बुलाई। इसके बाद सीएम मान और पंजाब डीजीपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स की। प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सबसे पहले सीएम मान ने घोषणा की कि पंजाब सरकार पुलिस विभाग में 10,000 नई नियुक्तियां की जाएंगी। सीएम मान ने बताया कि ये नई भर्तियां उन पदों पर की जाएगी, जो लंबे समय से खाली पड़ी हुई हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि सड़क सुरक्षा बल (SSF) की मदद से 1 फरवरी से अब तक 2000 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। इसलिए सरकार पुलिस को SSF के अंतर्गत और अधिक वाहन उपलब्ध करवाएंगी।
यह भी पढ़ें: AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग का सुनील जाखड़ पर वार, ड्रग्स मामले को लेकर कही ये बात
पुलिस विभाग में 10 हजार तबादले
इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा प्रदेश के गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं NDHS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों की संपत्तियों को एक हफ्ते के अंदर कुर्क कर ली जाएगी। इसके साथ सीएम मान ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर मौजूद डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में 10 हजार तबादले किए जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 hr agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
9 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
18 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines