AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग का सुनील जाखड़ पर वार, ड्रग्स मामले को लेकर कही ये बात

AAP MP Malvinder Singh Kang Attacks on Sunil Jakhar: लोकसभा चुनाव के बाद भी पंजाब में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। हाल ही में, AAP के नवनिर्वाचित सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सुनील जाखड़ पर हमला बोला है।

AAP MP Malvinder Singh Kang Attacks on Sunil Jakhar

AAP MP Malvinder Singh Kang Attacks on Sunil Jakhar: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों पहले पंजाब के भाजपा सुनील जाखड़ ने प्रदेश सरकार पर ड्रग्स के मामले को लेकर एक तंजभरा पोस्ट किया था। इसके बाद अब आम आदमी पार्टी की तरफ से सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला गया है। आनंदपुर साहिब से AAP के नवनिर्वाचित सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सुनील जाखड़ पर वार करते हुए कहा कि वह पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

सुनील जाखड़ के पोस्ट पर पलटवार

सुनील जाखड़ के ट्विट का जवाब देते हुए सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा पंजाब अध्यक्ष को याद दिलाते हुए कहा कि अवैध ड्रग्स महाराष्ट्र और गुजरात से पंजाब पहुंचता है। इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। सांसद कंग ने यह भी कहा कि यह भाजपा की सरकार की विफलता है, जो इतनी बड़ी मात्रा में अवैध नशिले पदार्थ भारत में पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हमेशा पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करती रहती है।

विज्ञापन

सुनील जाखड़ पर AAP सांसद का वार

AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग ने सुनील जाखड़ पर वार करते हुए कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है कि खुद को पंजाब का बेटा कहने वाले सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब के खिलाफ बयान देते हैं और कभी पंजाब, उसके लोगों और किसानों के लिए आवाज नहीं उठाते हैं। इसके साथ ही AAP सांसद ने सुनील जाखड़ सवाल पूछते हुए कहा कि जाखड़ जी आप अपनी केंद्र, महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारों से नशे के बढ़ते मामलों पर सवाल क्यों नहीं पूछते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में ड्रग्स माफिया की जड़ें जमाने का काम भाजपा-अकाली दल की सरकार ने ही किया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ