Punjab Govt Completes Preparations For Floods: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। इसके साथ-साथ ही मान सरकार प्रदेश की जनता के जीवन को सवारने के लिए काम कर रही हैं। इसी सिलसिले में पंजाब सरकार ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही प्रदेश के 23 जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन सभी कंट्रोल रूम पर जिला राजस्व अधिकारियों को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने दी है।
23 जिलों में कंट्रोल रूम की स्थापना
पंजाब मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति को कंट्रोल करने के लिए मान सरकार की तरफ से सभी इंतजाम किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी डिप्टी कमिश्नरों को नालों, गटर और नहरों आदि की सफाई के लिए वित्तीय सहायता पहले ही जारी कर दी गई है। इसके साथ ही सभी जिलों में सफाई का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा भी अगर किसी क्षेत्रे भी अप्रिय घटना होती है तो इस स्थिति में लोगों की सहायता के लिए कंट्रोल रूमों से संपर्क स्थापित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के स्कूलों में टेंशन फ्री होगी पढ़ाई, मान सरकार ने उठाया ये कदम
कंट्रोल रूम की सुविधा
आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित किए गए ये कंट्रोल रूम 24 घंटे और सातों दिन (24×7) खुले रहेंगे। संकट की घड़ी में लोग इन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है। लोग किसी भी समय कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पीड़ित व्यक्ति को हर संभव सहायता दी जाए।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines